Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक की मुलाकात: भाजपा से कांग्रेस में जाने पर की हंसी मजाक



सिरोही। आबूरोड रेलवे स्टेशन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और कांग्रेस विधायक मोतीराम कोली की मुलाकात हुई। इसी दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह बछड़ा तो हमारा ही था, जो खूंटा तोड़कर भाग गया। जिसपर हंसते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाग नहीं गया, दूध पीकर वापस आएगा। जिसके बाद सभी नेता जोर से हंसने लगे।
दरअसल रविवार रात पौने 10 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अपने सिरोही एक दिवसीय दौरे को पूरा कर दिल्ली जाने के लिए आबूरोड स्टेशन पहुंचे थे। वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन के वेटिंग रूम में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठे थे।

No comments