Breaking News

आर्य समाज ने 150वां स्थापना दिवस मनाया

श्रीगंगानगर शहर के महर्षि दयानंद मार्ग  स्थित आर्य समाज, आदर्श नगर स्थित स्त्री आर्य समाज और मोहरसिंह चौक स्थित आर्य समाज  के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय नववर्ष चैत्र प्रतिपदा पर  रविवार सुबह संगठन का स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रधान रतन भटनागर ने बताया कि सर्वप्रथम स्त्री आर्य समाज आदर्श नगर की कार्यकर्ताओं  ने ध्वज परिवर्तन की परम्परा का निर्वहन किया।  राष्ट्रीय प्रार्थना के बाद प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी का विनोद सेठी परिवार, वीरेंद्र राजपाल, प्रवीण बहल तथा बोरड़ परिवार की ओर से  पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

No comments