Breaking News

दिल्ली सरकार ने बुलाया चार दिन का विधानसभा सत्र, सभी विधायक लेंगे शपथ


दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार ने 24 से 27 फरवरी तक चार दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। इसमें सभी विधायक शपथ तो लेंगे ही साथ ही पांच साल से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट को भी पेश किया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी। वहीं, परिवहन मंत्री बने डॉ. पंकज सिंह ने अधिकारियों की बैठक बुलाई है। वे अधिकारियों से दिल्ली की परिवहन व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।

No comments