Breaking News

लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें

श्रीगंगानगर में एमएलए लैण्ड प्रकरण संंबंधी बैठक आज जिला परिषद सभागार में श्रीगंगानगर पंचायत समिति के विकास अधिकारी भंवरलाल स्वामी की अध्यक्षता में हुई।
इस बैठक में बीडीओ श्री स्वामी ने उपस्थित अधिकारियों को एमएलए लैण्ड कार्यों संबंधी पोर्टल पर आए प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के लिए कार्य पूरा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना, एसबीएम, स्वामित्व, एमएलए लैण्ड व पेंशन सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार चर्चा की तथा लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। बैठक में पंचायत समिति के सहायक अभियंता जितेन्द्र खुराना, जेटीए अमित साहू, पीईओ भूपेश भोभरिया सहित पंचायत समिति के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments