Breaking News

पीएम मोदी मई में रूस दौरे पर जाएंगे, रूस की विक्ट्री डे परेड में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मई में रूस के दौरे पर जाएंगे। वे मॉस्को में होने वाली रूस की 80वीं विक्ट्री डे परेड में हिस्सा लेंगे। रूसी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। रूस ने सैकंड वल्र्ड वॉर में जर्मनी को हराया था। इसके जश्न के तौर पर रूस हर साल 9 मई को विक्ट्री डे परेड निकालता है। इस साल इस परेड में कई देशों के नेता शामिल होंगे। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री परेड में शामिल होने की पुष्टि कर चके हैं।

No comments