अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मृत्यु
श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान चक 49-आरबी निवासी हरजिंदरसिंह के रूप में हुई है। हरजिंदरसिंह शनिवार शाम को पदमपुर- जैतसर मार्ग पर मोटरसाइकिल से जा रहा था। कोई अज्ञात वाहन उसके टक्कर मारकर भाग गया।
टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हरजिंदरसिंह को लोग पदमपुर के सरकारी अस्पताल में लेकर आए, जिसकी कुछ ही देर बाद मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई गुरविंदरसिंह द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

.jpg)
No comments