डोटासरा ने सांचौर में दूल्हे को घोड़ी से उतारने पर सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सांचौर में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटने के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि ऐसी खबरें देखकर मन को कष्ट और क्रोध आता है। सांचौर में दबंगों द्वारा दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारना शर्मनाक और सरकार के फेल होने की निशानी है।
.jpg)
No comments