हथकरघा एक्सपो से बुनकरों को जन-जन तक पहुंचाने का मिल रहा अवसर
वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, बुनकर सेवा केन्द्र जयपुर की ओर से विशेष हथकरघा एक्सपो-त्योहार का आयोजन बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में शुरू हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद जयपुर मंजू शर्मा और विशिष्ट अतिथि पत्र सूचना कार्यालय और केन्द्रीय संचार ब्यूरो की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला, बुनकर सेवा केन्द्र जयपुर की उप निदेशक रुचि यादव ने किया। यह एक्सपो 24 फरवरी तक आयोजित होगा। सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम देशभर के बुनकरों और कारीगरों और शिल्पकला प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन अवसर होगा, जहां वे पारंपरिक हथकरघा उत्पादों से परिचित हो सकेंगे और उनका अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
No comments