भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी से कई चेहरों की होगी छुट्टी
राजस्थान भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के बाद अब बहुत जल्द नई कार्यकारिणी सामने आने वाली है। इस कार्यकारिणी में मौजूदा पदाधिकारियों में कुछ को ही जगह दी जाएगी। कोशिश यही है कि नए चेहरे पदाधिकारी के रूप में प्रदेश की राजनीति में पदार्पण करें। इस बात के संकेत प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिए हैं।
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने वाले पदाधिकारियों की संख्या का एक फॉर्मूला है, उसी के आधार पर कार्यकर्ताओं के चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
राठौड़ ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि कार्यकारिणी में ऐसे कार्यकर्ताओं को जगह मिलेगी, जो जमीन पर काम करते नजर आ रहे हैं।

No comments