Breaking News

सादुलशहर में आवारा पशुओं की टक्कर से घायल हुए अधेड़ की मौत

सादुलशहर में सरकारी अस्पताल के सामने की मेन रोड पर आवारा पशुओं की टक्कर लगने से घायल हुए अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना गत शनिवार की है।
सादुलशहर के वार्ड नंबर 7 का निवासी श्योकरण अपनी पत्नी के साथ शनिवार को सरकारी अस्पताल में अपनी पुत्रवधू को भर्ती करवाने के लिए आया था। भर्ती करवाने के बाद यह दंपति अस्पताल के बाहर में रोड पर जा रहा था, तभी सामने से दो आवारा पशु लड़ते-दौड़ते हुए आए और श्योकरण को टक्कर मारकर भाग गए। वह अचेत होकर गिर गया। उसे उसकी पत्नी तथा अन्य लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया, जिसकी अगले दिन इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

No comments