Breaking News

राजकुमार राव निभाएगें सौरव गांगुली का किरदार

सौरव गांगुली टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माने जाते हैं। माना जाता है कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आक्रामक तरीके से अपने खेल को विदेशी धरती पर बढ़ाया था। 'दादाÓ नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर की क्रिकेट के मैदान में दादागिरी से सभी वाकिफ हैं। अब उनकी बायोपिक बनाने की पूरी तैयारी है। अपनी प्रस्तावित आगामी बायोपिक के बारे में पूर्व क्रिकेटर और पूर्व बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने खुलासा किया है।
सौरव गांगुली ने अपनी आगामी बायोपिक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, मैंने जो सुना है, उसके अनुसार राजकुमार राव यह भूमिका निभाएंगे... लेकिन तारीखों का मुद्दा है... इसलिए इसे स्क्रीन पर आने में एक साल से अधिक समय लग सकता है। फिल्म के लंबे खींचने की वजह से उनके फैंस में थोड़ी मायूसी जरूर आ सकती है।

No comments