वाटर कूलर का लोकार्पण
श्रीकरणपुर कस्बे की समाज सेवी संस्था मानव सेवा समिति के की ओर से बुधवार को बस स्टैंड श्रीकरणपुर में वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। वाटर कूलर दिवंगत धर्मचंद सेतिया की पत्नी ईश्वरी देवी ने लगवाया है। वहीं मानव सेवा समिति ने इसकी सार संभाल और संचालन का दायित्व लिया है।
अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्रोई ने जल सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने जल सेवा को उत्तम सेवा बताते हुए, परिजनों की स्मृति में किए गए इस कार्य की सराहना की।
अधिशासी अधिकारी संदीप बिश्रोई ने जल सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने जल सेवा को उत्तम सेवा बताते हुए, परिजनों की स्मृति में किए गए इस कार्य की सराहना की।
No comments