Breaking News

सड़क पर पसरा पानी बना परेशानी का सबब

श्रीगंगानगर के सर्किट हाउस के सामने रेगुलेशन कमेटी कार्यालय के पास रोड पर पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से सड़क पर पानी पसरा पड़ा है, जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों एवं दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शी महेश कुमार ने बताया कि उक्त सड़क पर पाइपलाइन लीकेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए एलएंडटी के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

No comments