बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों को आशीर्वाद देंगी राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू बालाजी के दर्शन करेंगी; क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, उथप्पा समेत कई हस्तियां रहेंगी मौजूद
खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों का सामूहिक विवाह महोत्सव हो रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच गई हैं। वे बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद विवाह समारोह में शामिल होंगी। धाम में वे करीब चार घंटे रुकेंगी। यहां से दोपहर 3:10 बजे वडोदरा के लिए रवाना हो जाएंगी।
समारोह में गायक सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह और अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी मौजूद रहेंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान द ग्रेट खली पहले ही बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं।

No comments