Breaking News

झालावाड़ में सुरक्षा जवानों की भर्ती:170 पदों के लिए 7 पंचायत समितियों में लगेंगे कैंप

झालावाड़ जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आया है। जिले की सात पंचायत समितियों में 28 फरवरी से 12 मार्च तक सुरक्षा जवान भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा की ओर से भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत 150 सुरक्षा जवान और 20 सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अंकुर शर्मा के अनुसार कैंप सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक चलेंगे।
सुरक्षा जवान पद के लिए योग्यता 10वीं पास है। उम्मीदवार की आयु 19 से 45 वर्ष, ऊंचाई 168 सेमी और वजन 52 से 90 किलो के बीच होना चाहिए। सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक और कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है। इसमें आयु 21 से 45 वर्ष, ऊंचाई 172 सेमी और वजन 55 से 80 किलो निर्धारित है।

No comments