Breaking News

झगड़े में एक ही परिवार के चार जने घायल

श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी के वार्ड नम्बर 7 यूआईटी कॉलोनी में बीती रात दो पक्षों में हुए झगड़े में एक ही परिवार के चार जने घायल हो गये। पुरानी आबादी पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है।
पुलिस कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात साढ़े 11 बजे गिरधारी पुत्ररामकिशन, तरसेम पुत्र रामकिशन, राजेश व  मुकेश को घायल हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी घायल यूआइटी कॉलोनी के रहने वाले हैं। इधर सदर पुलिस थाना क्षेत्र की यूआईटी कॉलोनी में हुए झगड़े में 34 वर्षी सुनीता पत्नी सतपाल घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

No comments