घर में घुसकर लाठियों से पीटा, गंभीर घायल
-चिकित्सकों ने किया इलाज के लिए सिरसा रैफर
हनुमानगढ़। जिले के गोगामड़ी थाना क्षेत्र में आरोपियों ने घर में घुसकर परिजनों से मारपीट की। इस दौरान लाठियों की चोट लगने से दो जने घायल हो गए। इनमें से एक को चिकित्सकों ने उपचार के लिए सिरसा रैफर किया है। दूसरे घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में रोहिताश जाट निवासी नेठराणा ने रिपोर्ट दी है। पुलिस के अनुसार हनुमान जाट, उसकी पत्नी, जयपाल, सुरजाराम, राजेश, गुड्डी, राजेश की पत्नी, सतपाल और अकवाम जाट सभी निवासी नेठराणा ने 23 मई को दोपहर घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने एकराय होकर लाठियों से हमला कर दिया, जिससे परिवादी और उसके भाई आत्माराम को काफी चोटें आईं। शोर मचाने पर परिजन आए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गए। परिजनों ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। भादरा के सरकारी अस्पताल में आरंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर घायल आत्माराम को इलाज के लिए सिरसा रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि सिरसा में आत्माराम की हालत गंभीर बनी हुई है। रोहिताश की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सौंपी है।

No comments