Breaking News

बिहार जाने वाले ट्रेन का समय बदला, इंतजाम के लिए प्रशासन के पास समय कम

श्रीगंगानगर। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए घोषित लॉक डाउन में फंसे बिहार के मजदूरों को लेकर श्रीगंगानगर से स्पेशल ट्रेन कल रविवार को दोपहर 12 बजे बिहार के पूर्णिया के रवाना होगी। समय बदलने पर इंतजाम करने के लिए प्रशासन के पास अब समय बहुत कम बचा है। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी आज कवायद में जुटे रहे। पूर्व में ट्रेन का समय रविवार को रात 12 बजे का तय हुआ था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों व रेलवे के अधिकारियों में बातचीत करके समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन डा. गुंजन सोने ने आज उपखण्ड अधिकारी उम्मेद सिंह रत्नू, एडीएम सतर्कता अरविन्द जाखड़, तहसीलदार संजय अग्रवाल के साथ विचार विमर्श किया। रेलगाड़ी की रवानगी से पूर्व जिले भर के बिहार मूल के मजदूरों को लाने, रामलीला मैदान में एकत्रित करके स्क्रीनिंग करने व अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। ट्रेन का समय दोपहर 12 बजे होने से प्रशासन की मशक्कत बढ़ गई है। मजदूरों को लाने के लिए बीती रात ही रोडवेज बसों को दूरस्थ कस्बों के लिए रवाना कर दिया जायेगा।
जिला कलेक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने बताया कि जिले भर के उपखण्ड अधिकारियों को मजदूरों को एक स्थान पर एकत्रित करके सूची के साथ भेजने के निर्देश दिए गये हैं।
इन जिलों के मजदूर कर सकेंगे यात्रा
कुल 1644 मजदूर जायेंगे अपने गांव
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर से बिहार के पूर्णिया के लिए कल रविवार को रवाना होने वाली स्पेशल रेलगाड़ी में जिले भर में फंसे 1644 मजदूर रवाना होंगे। संख्य ऐनवक्त पर कम, ज्यादा भी हो सकती है। जिला प्रशासन ने पंजीयन करवाने वाले मजदूरों से मोबाइल पर सम्पर्क करके बिहार जाने की सहमति लेने के बाद सूची फाइनल की है।
एडीएम सतर्कता अरविन्द जाखड़ ने बताया कि बिहार के संभाग शरण, दरबंगा, कोसी, पुर्णिया, तिरहुट के जिले गोपालगंज, शरण, सिवान, पश्चिमी चम्पारण, पुरबा चम्पारण, शोहर, सीता मढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरबंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सरसा, सोपोल, मध्यपुरा, मान्सी, किशनगंजव पुर्णिया जिले के ही मजदूरों को ट्रेन में रवाना किया जायेगा। शेष बचे मजदूरों को उनके गांव भेजने के लिए ए और ट्रेन भेजने के लिए राज्य सरकार से आग्रह किया जायेगा।

No comments