Breaking News

जिले भर से आने लगे मजदूर

- डयूपी के प्रवासी आज रात होंगे रवाना
रामलीला मैदान में एकत्रित कर रहा है प्रशासन
श्रीगंगानगर। लॉक डाउन में फंसे यूपी के सैकड़ों मजदूरों की आज रात को घर वापिसी के लिए रवानगी होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तमाम तैयारियों कर ली हैं। जिले भर से मजदूरों को मुख्यालय पर रामलीला मैदान में लाया जा रहा है। चूरू जिले से मजदूरों की एक बस श्रीगंगानगर पहुंच गई। हनुमानगढ़ जिले से 289 मजदूर भी शाम तक पहुंच जायेंगे।
जानकारी के मुताबिक प्रवासी मजदूरों को यूपी तक पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन आज रात्रि साढ़े बजे स्पेशल ट्रेन जायेगी। जिले भर में फंसे मजदूरों को यहां लाने के लिए 41 बसों का इंतजाम जिला प्रशासन ने किया है। कुल 1426 मजदूरों को यूपी के लिए रवाना किया जायेगा।
एडीएम प्रशासन डा. गुंजन सोनी ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को रामलीला मैदान में एकत्रित किया जा रहा है। यहां ऑनलाइन पंजीयन की लिस्ट से मजदूरों का मिलान किया जायेगा। सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग होगी। केवल सूचीबद्ध मजदूरों की ही ट्रेन में रवानगी की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की कोशिश है कि पंजीयन करवाने वाले एक भी मजदूर को यहां छोड़ा ना जाये।


No comments