Breaking News

ससुराल में विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का मुकदमा

श्रीगंगानगर। जिले के पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 51 जीजी में ससुराल में रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार मृतका पूजा उर्फ मीरा पत्नी महेन्द्र नायक थी। उसकी मां संतरो देवी पत्नी भादरराम नायक निवासी 38 आरबी ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्रियों पूजा उर्फ मीरा की शादी महेन्द्र नायक और कृष्णा की शादी जगदीश के साथ हुई थी। दोनों बेटियां एक ही घर में है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति महेन्द्र व ससुराल के अन्य लोगों ने पूजा को फांसी पर लटका कर उसकी हत्या कर दी। शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

No comments