Breaking News

घर की कच्ची दीवार ढहने से दो महीने के बच्चे की मौत

-युवती घायल, अस्पताल में करवाया भर्ती
हनुमानगढ़। जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक घर की कच्ची दीवार ढहने से दो महीने के बच्चे की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह हुई। दीवार ढहने से एक युवती भी घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर युवती के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने बताया कि घटना आज सुबह साढे आठ बजे पक्का भादवां गांव में हुई। बिजराणिया ढाणी निवासी दलीप भाट का दो महीने का पुत्र पारस अपनी ननिहाल आया हुुआ था। आज सुबह नेहा (16) उसे दीवार की ओट में बैठकर खिला रही थी। अचानक दीवार ढह गई, जिससे मौके पर ही पारस की मौत हो गई जबकि नेहा घायल हो गई। उसे परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोपहर बाद परिजनों ने पारस के शव को दफना दिया। अभी तक परिजनों ने पुलिस को परिवाद नहीं दिया है।


No comments