Breaking News

ब्लॉक एरिया आज भी सील रहेगा

-महिला की रिपोर्ट नेगटिव आने पर मिली राहत
श्रीगंगानगर। के, जे व एन ब्लॉक एरिया आज भी सील रहेगा। इस एरिया में कोरोना संदिग्ध महिला के सामने आने पर लोगों का आवागमन एकदम रोक दिया गया है। भले ही महिला की जांच रिपोर्ट में कोरोना पोजटिव नहीं है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर इस एरिया को आज भी बंद रखा जायेगा। पुलिस व प्रशासन की देखरेख में दूध व सब्जी उपलब्ध करवाई जायेगी। आज फिर से सैम्पल लिए जाएंगे।
उपखण्ड अधिकारी उम्मेद सिंह रत्नू ने बताया कि प्रतिबंधित एरिया में पुलिस व प्रशासन की देखरेख में सुबह दूध व सब्जी उपलब्ध करवाई गई है। शाम को पांच से सात बजे तक भी दूध व सब्जी लोगों को उपलब्ध करवाई जायेगी। डेयरी संचालकों को इस एरिया में दूध सप्लाई करने की अनुमति दी गई है। इसी तरह वाहनों पर सब्जी उपलब्ध करवाई जायेगी। सब्जी वाले के साथ पुलिस व प्रशासन के कर्मचारी होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
श्री रत्नू ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर तीनों ब्लॉकों को सील किया गया था। कल तक स्थिति और नियंत्रण में रहने पर इस एरिया को आवागमन के लिए खोल दिया जायेगा। मेडिकल सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को इस एरिया से आने-जाने की छूट है, लेकिन अन्य सभी प्रकार की सेवाएं बंद हैं।


No comments