Breaking News

विवाद के चलते जेठ, जेठानी और पति ने विवाहिता को पिलाया कीटनाशक

हनुमानगढ़। पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष ने कीटनाशक पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में विवाहिता को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। उसकी रिपोर्ट पर गोलूवाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार माया देवी निवासी 34 एलएलडब्ल्यू रोही गोलूवाला सिहागान ने रिपोर्ट दी है। परिवादिया ने बताया कि 14 मई को वह अपने भतीजे संदीप के साथ ससुराल आई थी। शाम को आरोपी पति राम कुमार, जेठ और जेठानी घर पर आए और उससे विवाद किया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक कर कीटनाशक पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई और उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसे उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि परिवादिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई मूसे खान को सौंपी गई है।

No comments