Breaking News

शांति भंग की आशंका में दो जने गिरफ्तार

श्रीगंगानगर। मॉडिफाइड लॉकडाउन के दौरान शांति भंग की आशंका में दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लालगढ़ पुलिस के अनुसार रविवार शाम को सार्वजनिक स्थान पर घूम रहे अमर सिंह और गुरबचन सिंह दोनों निवासी हकमाबाद को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में ये दोनों पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर इन्हें शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया गया।

No comments