कंबाइन में मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से युवक की मौत
श्रीगंगानगर। जिले के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका मोटरसाइकिल कंबाइन से टकरा गया था। इस संबंध में मृतक के पिता ने रिपोर्ट दी है।
पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह जटसिख निवासी 2डी बड़ी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी के अनुसार उसका पुत्र निशान सिंह (22) मोटरसाइकिल पर सवार होकर शनिवार रात को गांव लौट रहा था। रास्ते में उसका मोटरसाइकिल कंबाइन से टकरा गया। जोरदार टक्कर होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। अमरजीत की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात कंबाइन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

No comments