Breaking News

आवश्यकता पड़ी तो, मिड-डे-मिल की रसोई का उपयोग करेगा प्रशासन

- जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए सर्वे
श्रीगंगानगर। लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों को पका हुआ भोजन उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पटवारी, बीएलओ व बीट कांस्टेबल से सर्वे करवा रहा है। आवश्यकता पड़ी, तो जिला प्रशासन ने मिड-डे-मिल योजना के तहत स्कूल में संचालित रसोई का उपयोग करेगा।
उप खण्ड अधिकारी उम्मेद सिंह रत्नू ने बताया कि समाजसेवी संस्थाओं की ओर से जरूरतमंद लोगों को पका हुआ भोजन वितरण किया जा रहा है। ऐहतियात के तौर पर अगर प्रशासन को जरूरतमंद लोगों तक भोजन उपलब्ध करवाना पड़ा, तो शहरी क्षेत्र में स्थित तीन दर्जन से अधिक स्कूलों में संचालित रसोईयों का उपयोग किया जायेगा। यहां मिड-डे-मिल योजना में खाने बनाने वाली महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी जायेगी और सर्वे टीम के जरिए भोजन उपलब्ध करवाया जायेगा। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जरूरमतमंद लोगों का सर्वे कल शाम तक पूरा होने संभावना है।

No comments