Breaking News

पीलीबंगा की विवाहिता दुष्कर्म की शिकार, भिवाड़ी मेंं हुई घटना

हनुमानगढ़। जिले के पीलीबंगा की रहने वाली एक 20 वर्षीय विवाहिता को अलवर जिले के भिवाड़ी मेंं दुष्कर्म का शिकार बनाया गया। युवती को उसके पिता के परिचित एक युवक ने भिवाड़ी ले जाकर होटल में 12 दिन तक दुष्कर्म किया। पीडि़ता उसके चंगुल से निकल अपने पीहर सिरसा पहुंची और वहां महिला थाने में मामला दर्ज कराया।
घटना भिवाड़ी क्षेत्र में हुई होने के कारण सिरसा महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर भिवाड़ी एसपी कार्यालय भिजवा दी, जिसके बाद भिवाड़ी मेंं मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस के अनुसार सिरसा जिले के एक गांव की निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी राजस्थान के पीलीबंगा में दिसम्बर 2019 को हुई थी। करीब 15 दिन बाद उसे पता चला कि पति व ससुर जुआ-सट्टे सहित अनैतिक कार्यों में संलिप्त हैं। उसने इसकी जानकारी अपने पिता के जानकार गुरुबख्श को दी।
गुरबख्श ने मदद करने का भरोसा देकर उसे 24 जनवरी को पीलीबंगा से बठिंडा बुला लिया। वह बठिंडा से उसे ट्रेन के जरिए रेवाड़ी लाया और यहां से भिवाड़ी के अलवर बाइपास स्थित होटल में ले गया। युवती का आरोप है कि गुरुबख्श ने होटल में 12 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर जैसे-तैसे वह अपने गांव पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी और सिरसा के महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


No comments