Breaking News

31 कन्याओं के विवाह का सपना हुआ साकार

- शिव लंगर समिति का आयोजन
श्रीगंगानगर। मकर संक्रान्ति पर शिव लंगर समिति ने 31 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया। समिति प्रांगण में  हुए विवाह समारोह में समिति के पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने बारातों का स्वागत किया। सभी दूल्हों की साइकल पर निकली बारात आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं लाल जोड़े में सजी दुल्हनों के चहरों की चमक ने उनके सपने साकार होने का आभास करवाया।  सेवादारों ने बारातियों की आवभगत की। 29 कन्याओं का आनन्द कारज व 2 कन्याओं का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह करवाया गया। नव विवाहित जोड़ों को घरेलू जरूरत का सामान भी उपहार स्वरूप दिया गया।
नव विवाहित जोड़ों को स्वामी ब्रह्मदेव, जिला उपभोक्ता संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सभापति करुणा चाण्डक, नगर विकास न्यास सचिव डॉ. हरितिमा, सीओ सिटी इस्माइल खान, मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेन्द्र जिंदल, नगर विकास न्यास पूर्व अध्यक्ष संजय महिपाल, अश्विनी सचदेवा, विजय गोयल, अंकुर मिगलानी, देवेन्द्र वैद्य, विशिष्ट आमंत्रित अतिथि राकेश नारंग, मदन जसूजा, सत्यपाल गोयल चेरिटेबल ट्रस्ट, विशेष सहयोगी डॉ. अजय मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने आशीर्वाद प्रदान किया।
सचिव रमेश सिंगल ने बताया कि अध्यक्ष अमरनाथ शप्पू, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर, ओमप्रकाश जसूजा, सुभाष भाषी, कृष्ण कुक्कड़, चतुर्भुज, सुरेन्द्र शर्मा, शम्मी कपूर, आशु कुक्कड़, सुरजीत ग्रेवाल, डॉ. ओ.पी. गोयल, मनीराम सेतिया, इन्द्रजीत पप्पू चौधरी, राजकुमार बंसल, सुभाष मेहरा, पुरुषोत्तम गोयल सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सामूहिक विवाह आयोजन में सहयोग रहा। महिलाओं ने भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया।


No comments