Breaking News

नौ पंचायत समितियों के प्रधानों का आरक्षण निर्धारित

- जिला परिषद के 31 जोन के लिए निकाली लॉटरी, श्रीगंगानगर-सादुलशहर सामान्य, पदमपुर-रायसिंहनगर सामान्य महिला, श्रीकरणपुर-श्रीविजयनगर एससी महिला, घड़साना ओबीसी महिला, अनूपगढ़-सूरतगढ़ एससी
श्रीगंगानगर। जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11 बजे जिला परिषद, सभी 9 पंचायत समितियों के डायरेक्टर, प्रधानों का आरक्षण लॉटरी द्वारा निर्धारित किया गया। इस मौके पर श्रीकरणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, जगदीश चन्द्र जांगिड़, रामप्रताप कासनिया, बलवीर लूथरा, प्रधान पुरूषोत्तम बराड़, एडीएम प्रशासन, गुंजन सोनी, एसडीएम मुकेश बारहट, पंचायत प्रसार अधिकारी धर्मपाल मौर्य, राजेन्द्र कुमार सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
नौ पंचायत समितियों के
प्रधानों का आरक्षण
पंचायत समिति श्रीगंगानगर में प्रधान पद सामान्य, श्रीविजयनर में एससी, रायसिंहनगर में सामान्य महिला, पदमपुर में सामान्य महिला, सूरतगढ़ में सामान्य, अनूपगढ़ में एससी, घड़साना में ओबीसी महिला, श्रीकरणपुर में एससी महिला, सादुलशहर में प्रधान पद सामान्य के लिए आरक्षित हुआ है।
जिला परिषद के 31 जोन के लिए लॉटरी निकाली गई। इसमें जोन एक एससी महिला, दो एससी, तीन ओबीसी, चार एससी, पांच एससी महिला, छह सामान्य, सात सामान्य, आठ एससी, नौ एससी महिला, 10 एससी, 11 सामान्य महिला, 12 सामान्य महिला, 13 सामान्य महिला, 14 एससी, 15 एससी, 16 एससी महिला, 17 एससी महिला, 18 सामान्य महिला, 19 सामान्य, 20 सामान्य, 21 ओबीसी महिला, 22 सामान्य महिला, 23 सामान्य, 24 सामान्य महिला, 25 सामान्य महिला, 26 सामान्य महिला, 27 सामान्य, 28 सामान्य, 29 एससी महिला, 30 सामान्य और जोन 31 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।
पंचायत समिति श्रीगंगानगर में जोन 1 एससी, 2 सामान्य, 3 एससी महिला, 4 एससी, 5 सामान्य, 6 एससी, 7 ओबीसी, 8 एससी, 9 सामान्य महिला, 10, 11 सामान्य, 12 ओबीसी महिला, 13 सामान्य महिला, 14 सामान्य महिला, 15 एससी महिला, 16 सामान्य महिला, 17 सामान्य, 18 सामान्य महिला, 19 एससी, 20 एससी महिला, 21 सामान्य महिला, 22 एससी महिला, 23 सामान्य महिला, 24 सामान्य महिला, 25 एससी महिला, 26 ओबीसी, 27 एससी, 28 सामान्य तथा जोन 29 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।
पंचायत समिति पदमपुर में जोन 15,13,11,17,9 व 6 एससी, 9,17,13 एससी महिला, 11,15,6 एससी, 5 ओबीसी महिला, 2,8,12,1,3,4,10,14,16 सामान्य, 8,12,2,1 सामान्य महिला तथा जोन 10,3,14,4 व 16 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।
पंचायत समिति करणपुर में जोन 11,13,14,15,4 व 6 एससी, 5 ओबीसी, 11 ,6 ,4 एससी महिला, 2,7,10,9 सामान्य महिला तथा 8,3,1 व जोन 12 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।
सूरतगढ़ पंचायत समिति में जोन 8,16 व 20 एससी महिला, 4,11,13,17 एससी, 12,22 ओबीसी महिला, 2,15 ओबीसी, 3,9,14,18,19,21 सामान्य महिला तथा 1,5,6,7,10 व जोन 23 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है।

No comments