Breaking News

क्रिसमस पर चर्च में हुए कार्यक्रम

- रात भर चला सिलसिला
श्रीगंगानगर। क्रिसमस पर मंगलवार को शहर के सेके्रट हार्ट चर्च में एनेक कार्यक्रम हुए। सुबह की प्रार्थना के बाद केरॉल्स गाए गए। आगंतुकों का हैप्पी क्रिसमस मैरी क्रिसमस कहकर स्वागत किया गया। सैक्रेड हार्ट स्कूल की चर्च में कल शाम से ही शहरवासियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
यह देर रात तक जारी रहा। ईसाई समुदाय के लोगों ने रोशनी से सजाए गए चर्च में रात 12 बजे प्रार्थना सभा के बाद केक काट कर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया। उपस्थित लोगों में केक वितरित कर खुशी जाहिर की। सांता क्लॉज ने उपहार व चॉकलेट बांटे। क्रिसमस के लिए स्कूल व चर्च में प्रभु यीशु की झांकियां सजाई गई। लोगों ने उत्साह के साथ सांता के साथ सेल्फियां लीं।
आज भी सुबह से लोगों ने चर्च पहुंच कर केण्डल जलाकर प्रार्थना की। फादर जेबी पोलोस ने प्रार्थना करवाई। लोगों ने अपने व शहर की खुशहाली की कामना के बाद केक बांटा।
इसाई समुदाय के लोगों ने अपने घरों पर भी क्रिसमस डे पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। आस पड़ोस में केक व चॉकलेट बांट कर खुशियां साझा कीं।


No comments