Breaking News

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए मतदान जारी, परिणाम शाम को

- बार संघ चुनाव
श्रीगंगानगर। बार संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को मतदान किया जा रहा है। जयगोपाल मल्होत्रा मीटिंग हॉल में स्थित बूथ पर प्रात: 10 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजीव कौशिक व सहायक चुनाव अधिकारी अजय मेहता ने बताया कि बार संघ के 1136 सदस्यों को मताधिकार प्राप्त है। दोपहर तक 400 सदस्यों ने मतदान कर लिया था।
बार संघ के अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट राजकुमारी जैन व विजय रेवाड़ तथा उपाध्यक्ष पद के लिए विक्रम पूनिया, भूपेन्द्र सिंह बारेठ व हनुमान सिंह चुनाव मैदान में हैं। मतदान के तुरंत बाद मतगणना करवाई जाएगी। मतगणना पूरी होते ही विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचत होने वाले पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे।


No comments