Breaking News

कोर्ट परिसर में होमगार्ड की मौत

हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित अदालत परिसर में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से होना बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक 49 वर्षीय हसन सिंह पुत्र नूरा सिंह बाजीगर निवासी वार्ड नम्बर 45 सुरेशिया था। उसके पुत्र जगसीर सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। जगसीर सिंह ने बताया कि उसके पिता होमगार्ड में थे। 23 दिसम्बर को उनकी ड्यूटी कोर्ट परिसर में थी। इसी दौरान हार्ट अटैक होने पर उसके पिता को सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


No comments