Breaking News

महिला सुपरवाइजर के शव का पोस्टमार्टम

- दो दिन पहले ही हो गई थी घटना, शव दो दिन पुराना होने की आशंका
श्रीगंगानगर। खालसा नगर में अपने किराये के कमरे में मृत मिली महिला सुपरवाइजर के शव का आज दोपहर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। इस महिला की अज्ञात युवक ने हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने  शव दो दिन पुराना होने की संभावना जताई है।
कोतवाली पुलिस थाना के एसआई जय ङ्क्षसह ने बताया बीती रात 30 वर्षीय रमन उर्फ राजेन्द्रपाल कौर निवासी खालसा नगर का शव जिला अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया था। आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके पिता को सौंप दिया है। मृतका के पिता बलवंत सिंह रामगढिय़ा निवासी सुरजीत सिंह कॉलोनी की रिपोर्ट पर उसके पति गुरप्रीत सिंह निवासी कालियां के खिलाफ हत्या का मुकदमा बीती रात ही दर्ज कर लिया गया था।
एसआई के अनुसार रमन का अपने पति गुरप्रीत सिंह से विवाद चल रहा था। ऐसे में रमन खालसा नगर में किराये के मकान मेें अकेली रहती थी। उसका एक पुत्र है। वह नाना के पास रहता है। रमन के गले पर चुन्नी से गला घोंटने के निशान हैं। ऐसे में आश्ंाका है कि अज्ञात व्यक्ति ने गला घोंट कर रमन की हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रमन के पास पंजाब नम्बर के बुलेट बाइक पर एक युवक का आना-जाना था। वह उसे अपना रिश्तेदार बताती थी। पुलिस खालसा नगर एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी मिल सके।
उधर अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का मानना है रमन की मौत शुक्रवार को ही हो चुकी थी। शव 48 घंटे से अधिक पुराना है। पुलिस रमन की हत्या शनिवार रात को होना मान रही थी।

No comments