Breaking News

देश की पहली मैराथन, जिसमें सैनिकों के साथ नागरिक दौड़े; 5 हजार धावक शामिल हुए

महू(इंदौर)। मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के इन्दौर जिले के छावनी कस्बा में सेना ने इन्फैंट्री-डे के उपलक्ष्य में रविवार को मैराथन दौड़ आयोजित की। देश में पहला मौका था, जब सैन्य जवानों के साथ सिविलियंस भी दौड़े। तीन वर्ग 5, 10 व 21 किमी में 5 हजार से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया। शंकर लक्ष्मण मैदान को बैटल फील्ड की तरह सजाया गया। मैराथन में सेना में विदेशों से आए सैनिकों ने भी हिस्सा लिया। इसमें पश्चिमी अफ्रीकी सैनिकों की तादाद ज्यादा रही। 21 किमी की मैराथन में पहला स्थान उत्तराखंड से आए सैनिक विपिन सिंह ने जीता। विपिन ने 1 घंटा 11 मिनट में रेस पूरी की। इंफैंट्री-डे के उपलक्ष्य में आयोजित मैराथन इवेंट के दौरान सेना के एअरक्राफ्ट दो बार आसमान से गुजरे। एक बार सुबह 6.45 बजे तीन एअर क्राफ्ट। इसमें एक ने तिरंगा, दूसरे ने मैराथन का बैनर व तीसरे ने पुष्पवर्षा की। वहीं दूसरी बार सुबह 9.30 बजे करीब पुरस्कार वितरण के दौरान चार एअरक्राफ्ट गुजरे।

No comments