Breaking News

20 साल की हुईं शनाया कपूर, फैमिली और फ्रेंड संग ऐसे किया बर्थडे सेलिब्रेट

 बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर 2 नवंबर को 20वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस पर उनकी फैमिली और फ्रेंड्ज ने रात 12 बजे शनाया का बर्थडे सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया था, जिसकी वीडियो और पिक्चर्स सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं।  शनाया की मां महीप कपूर ने बेटी के केक काटते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उनकी फैमिली संग उनके फ्रैंड्ज भी साथ दिखाई दे रहे हैं। बूमरैंग वीडियो में शनाया केक के ऊपर लगी कैंडल को ब्लो आउट कर रही हैं। इसके अलावा उनके पिता संजय कपूर ने भी शनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें शनाया बहुत खुश नजर आ रही हैं और उनके फ्रैंड्ज भी खूब एंजॉय कर रहे हैं। शनाया की बर्थडे पार्टी में उनके कजन और एक्टर अर्जुन कपूर भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।  शनाया की कोई पार्टी हो और उसकी बेस्ट फ्रैंड नजर न आए यह हो ही नही सकता। इस दौरान अनन्या पांडे का भी कैजुअल लुक में टशन देखने को मिला।  वहीं उनकी फ्रेंड रेहा कपूर भी कूल लुक में शनाया के बर्थडे को सेलिब्रेट करने पहुंची।


No comments