Breaking News

विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: रिकार्ड सातवें गोल्ड पर मैरी कॉम की नजरें

नई दिल्ली। भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरी कॉम यहां जारी विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 51 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल में मैरी की नजरें इस टूनार्मेंट में अपने रिकार्ड सातवें स्वर्ण पर होंगी। मैरी इस बार बदले हुए भारवर्ग में खेल रही हैं। 48 किलोग्राम भारवर्ग में उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में छह स्वर्ण अपने नाम किए हैं। अगर मैरी फाइनल में पहुंच जाती हैं तो वह इस चैम्पियनशिप में अपना दूसरा रजत पदक पक्का कर लेंगी। मैरी ने विश्व चैम्पियनशिप में इकलौता रजत 48 किलोग्राम में जीता है। खास बात यह है कि 51 किलोग्राम भारवर्ग में मैरी ने ओलम्पिक में कांस्य और एशियाई खेलों में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं लेकिन विश्व चैम्पियनशिप में पदक उनके नाम नहीं था।

No comments