Breaking News

मुकुंदपुर सफारी में गूंजी किलकारी, शेरनी ने दिया 3 शावकों को जन्म

रीवा/सतना। सतना जिले के मुकुंदपुर में बने व्हाइट टाइगर सफारी में 3 नए सदस्य बढ़ गए हैं। जी हां, यहां पर एक शेरनी ने 3 शावकों को जन्म दिया है। हालांकि एक शावक की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो शावक अपनी मां से लिपटे हुए दिखाई देते रहे हैं। व्हाइट टाइगर सफारी में 3 नए सदस्य बढऩे से पर्यटकों में उत्साह है।बताया जा रहा है कि तीनों शावक अपनी मां के साथ बाड़ी में हैं। शावकों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। शावकों के पास जाने पर शेरनी हिंसक होने लगती है। ऐसे में शावक फिलहाल शेरनी के पास ही रखे गए हैं। वन विभाग का अमला इन शावकों और शेरनी की देखरेख में लगा है। शावकों के जन्म के बाद शेरनी की खुराक में बढ़ोतरी की गई है और उनकी नियमित जांच भी की जा रही है।


No comments