Breaking News

क्रॉप टॉप में परिणीति ने दिखाए टोन्ड एब्स, मीडिया पर नजर पड़ते ही दिए ऐसे रिएक्शन

 परिणीति चोपड़ा टैलेंटेड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। चाहे इवेंट हो यां एयरपोर्ट लुक उनका अक्सर एक से बढ़कर एक स्टाइलिश अपियरेंस देखने को मिली हैं। वेस्?टर्न हो या इंडियन परिणीति दोनों लुक्स में बिंदास दिखती हैं। हाल ही में एक बार फिर परिणीति को स्टाइलिश अंदाज में ओल्ड धर्मा खार के साथ बाहर स्पॉट किया गया, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान परिणीति ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ ग्रीन कलर की स्किनफिट जैगिंग में बेहद कूल और बोल्ड अंदाज में नजर आईं। इसके साथ स्टाइलिश शेड्स, हाई पोनीटेल, व्हाइट स्नीकर्स और नो-मेकअप लुक एक्ट्रेस के लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। पैपराजी पर नजर पड़ते ही उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। तस्वीरों में परिणीति की स्वैग अंदाज देखते ही बन रहा है। उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में मीडिया कैमरा को पोज दिए। परी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेनÓ की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा परिणीति जल्द साइना नेहवाल की बॉयोपिक में नजर आने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वो कड़ी मेहनत और वर्कआउट कर रही हैं। इसके अलावा वह 'भुज द प्राइड ऑफ इंडियाÓ में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा भी लीड रोल में होंगे।

No comments