Breaking News

ढोल-ताशों पर स्वरा-डेजी संग जमकर नाचे सलमान, बप्पा के विसर्जन पर ऐसा था दबंग खान का अंदाज

2 सितबंर को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शिल्पा शेट्टी से लेकरसलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा समेत कई सेलेब्स ने अपने घर बप्पा की स्थापना की। बीते दिनों ही अर्पिता खान की गणेश स्थापना की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। इन वीडियोज में पूरा खान परिवार गणेश भगवान की पूजा करता नजर आया था। वहीं मंगलवार को सलमान की बहन अर्पिता ने गणेश विसर्जन किया।हर साल की तरह इस साल भी अर्पिता ने धूमधाम से गणपति को विसर्जित किया। इस विसर्जन में पूरी फैमिली मौजूद थी। सलमान खान की गणपति विसर्जन का हिस्सा बने। बप्पा के विसर्जन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान स्वरा भास्कर, डेजी शाह के साथ जमकर डांस कर रहे हैं। ढोल-ताशों पर सलमान खान खूब नाचे हैं। सलमान खान अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के साथ भी नाचें। इस दौरान सोहेल और अरबाज खान भी नजर आए। फैंस सलमान के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।  वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खानइन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3, की शूटिंग में बिजी है। दबंग 3 में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और अरबाज खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। इसके बाद सलमान खान 'किक 2, में नजर आने वाले हैं।

No comments