Breaking News

जीजा-साली में अवैध संबंध, पत्नी को रास्ते से हटाने के खातिर कर दिया सौदा

- पति, मां व बहन ने किया जान से मारने का प्रयास
श्रीगंगानगर। शादी के करीब 6 वर्ष बाद पति का साली पर दिल आ गया और उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए कई बार हत्या का प्रयास किया। उसकी हत्या करने में सफल नहीं हुआ, तो गैर मर्द को बेच दिया। इस साजिश में पीडि़ता का पति, मां, बहन व ससुराल पक्ष के लोग शामिल हैं। पीडि़ता ने महिला पुलिस थाना में कई जनों पर संगीन आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार 1147 अग्रसेननगर निवासी अंजू रानी पुत्री संजीव कुमार कुम्हार ने रिपोर्ट दी कि उसकी शादी मंगतराम कुम्हार पुत्र गोपीराम निवासी भगरखेड़ा अबोहर पंजाब के साथ 30 अगस्त 2013 को हुई थी। शादी में पीहर पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। इसके बावजूद पति मंगतराम, सास दाखा देवी, ससुर गोपीराम व 6 ननदें दहेज में कार व नगदी की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करने लगे। उसके एक बेटा व एक बेटी है। बेटा, पति के पास और बेटी उसके पास है। इसी बीच मेरे पति मंगतराम के मेरी छोटी बहन प्रियंका के साथ अवैध संबंध हो गये। दोनों उसने देख लिया। इसके बाद पंचायत हुई। राजीनामा होने पर वह फिर अपने ससुराल में चली गई। उसका पति मंगतराम मायके में आता-जाता था।
पीडि़ता का आरोप है कि एक दिन उसने अपने पति व व मां को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद मेरे ही परिवार के लोगों ने मेरा साथ देने से इंकार कर दिया। तीन बार उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। पहली बार श्रीगंगानगर की विवेकानंद कॉलोनी में पति मंगतराम कुम्हार, बहन प्रियंका व मां पायल व भाई शिवम ने पानी की टंकी में डूबो कर मारने का प्रयास किया। उसका शोर सुन कर पड़ौसी आ गये, तो उसकी जान बच गई। दूसरी बार हरिद्वार में गंगा में धक्का देकर उसने मारने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी वह बच गई। इसके बाद मेरा जन्मदिन मनाने के बहाने मुझे ससुराल से मायके में बुलाया। यहां नींद की गोलियां देने के बाद मेरी मां, बहन, पति व भाई ने मेरा गला दबाया। इन लोगों ने उसे मरा हुआ समझ लिया और पार्टी करने लगे, लेकिन तीन चार घंटों के बाद उसे होश आ गया। गत 19 अगस्त को आरोपी उसे ससुराल भगरखेड़ा ले गये। वहां खाली स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। यहां उसके साथ मारपीट करके उसे वेदप्रकाश हरीपुरा को बेच दिया। वेदप्रकाश उसे अपने घर ले गया। यहां उसने बताया कि वह अब उसकी पत्नी है। तेरी मां व पति ने तुझे दो लाख रुपए में मुझे बेच दिया है।
जांच अधिकारी उप निरीक्षक इन्द्र कुमार ने बताया कि पीडि़ता को बयान देने के लिए बुलाया गया है। मुकदमे में संगीन आरोप लगे हैं, जांच के बाद सच्चाई सामने आयेगी।


No comments