Breaking News

वेतन को तरसे सफाई कर्मचारी

श्रीगंगानगर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी दो माह से वेतन का इन्तजार कर रहे हैं। लम्बे होते इस इन्तजार से परेशान कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के दौरान परिषद के अधिकारियों पर आर्थिक शोषण के आरोप भी लगाए गए।
सफाई मजदूर संघ के प्रधान सुमेश वाल्मीकि ने बताया कि अस्थाई सफाई कर्मचारियों को दो माह से व स्थाई कर्मचारियों को एक माह से वेतन नहीं मिला है।


No comments