Breaking News

लामबगड़ में भूस्खलन के बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे खुला, यात्रा जारी

उत्तराखंड। चमोली जिले में बुधवार रात में हुई बारिश के बाद आज सुबह बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भूस्खलन हो गया। जिससे हाईवे बंद हो गया था। यहां सुबह छह बजे से सात बजे तक यातायात अवरुद्ध रहा। मार्ग खुलने के बाद यात्रा अब यात्रा जारी है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और गंगोत्री हाईवे पर भी यातायात सुचारू है। वहीं रुद्रप्रयाग ऑल वेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बांसवाड़ा में मुसीबत का सबब बना हुआ है। यहां पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बंद हाईवे 23 घंटे बाद बुधवार सुबह साढ़े दस बजे खुल सका। हालांकि हाईवे पर इसके बाद भी रुक-रुककर हल्का मलबा आता रहा।


No comments