Breaking News

अब ऑस्ट्रेलिया भी कर सकता है बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 का बहिष्कार

मेलबर्न । निशानेबाजी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 में शामिल न करने पर अब भारत के बाद आस्ट्रेलिया भी इस प्रतियोगिता का बहिष्कार कर सकता है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने जून में फैसला किया था कि बर्मिंघम में 2022 में होने वाले खेलों में निशानेबाजी को जगह नहीं दी जाएगी। 1970 के बाद से ऐसा पहली बार होगा कि राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी नहीं होगी। सीजीएफ के इस फैसले के बाद भारत में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 के बहिष्कार की मांग उठने लगी है। दिग्गज निशानेबाज हिना सिद्धू ने हाल ही में कहा था कि भारत को 2022 में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार के बारे में विचार करना चाहिए। हिना के बयान के बाद आईओए के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने कहा था कि खेलों का बहिष्कार एक विकल्प हो सकता है।

No comments