फिर महंगी हुई बीयर, अंग्रेजी शराब
- राजस्थान सरकार ने 3 महीने में दूसरी बार बढ़ाया टैक्स
श्रीगंगानगर। राजस्थान सरकार के पास बजट की कमी के चलते सरकारी विभागों का भुगतान अटके हुए हैं जबकि किसानों को कर्जमाफी का पैसा चुकाने से हालत और भी खराब होती जा रही है। ऐसे में सरकार अपने खाली खजाने को भरने के लिए वाइन पर टैक्स बढ़ाती जा रही है।
एक जुलाई से सरकार ने बीयर पर तत्काल प्रभाव से 15 प्रतिशत टैक्स (एक्साइज ड्यूटी) बढ़ा दिया है। बीयर पर यह टैक्स बढोतरी तीन महीने में दूसरी बार की गई है। इससे पहले अप्रैल में बीयर के भाव 13 प्रतिशत बढ़ गए थे, जब सरकार ने टैक्स बढ़ा दिया था।
अब सरकार ने गत दिवस आदेश जारी कर अंग्रेजी शराब पर 20 और बीयर पर 35 प्रतिशत टैक्स बढ़ा दिया है। श्रीगंगानगर जिला आबकारी अधिकारी देवसिंह रत्नू ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से अंंग्रेजी शराब और बीयर पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है। एक जुलाई से यह प्रभावी हो गई है।
इस संबंध में गंगानगर के एक होटल संचालक ने बताया कि सरकार द्वारा टैक्स बढ़ाने के बाद 109 रुपए की बीयर अब 122 रुपए की हो गई है। इसी तरह अंग्रेजी शराब पर भी 20 प्रतिशत टैक्स बढ़ाया गया है।
सोमवार से ही बढ़ा हुआ टैक्स वसूलना शुरू कर दिया गया है। इसी तरह से बिजली विभाग ने भी प्रदेश के उपभोक्ताओं को बिजली पर फ्यूल सरचार्ज के नाम पर 8 से 15 फीसदी अधिक राशि वसूलना शुरू किया है। पिछले महीने ही आरईआरसी ने फ्यूल सरचार्ज 55 पैसे प्रति यूनिट करने को मंजूरी दी थी। प्रदेश की बिजली कंपनियां इस सरचार्ज के जरिए करीब 400 करोड़ रुपए इस चार्ज के जरिए वसूलने की तैयारी में हैं। नियामक आयोग के निर्देश पर फ्यूल सरचार्ज पहले बिजली खरीद की 10 फीसदी तक वसूल सकते थे लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी के साथ अब बिजली उपभोक्ताओं पर 55 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से भार पडऩे वाला है।

No comments