सफाई के लिए किया प्रदर्शन
- गंदगी से परेशान लोग उतरने लगे सड़कों पर
श्रीगंगानगर। शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होने लगे हैं। सोमवार को भी वार्ड 38 व 39 के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर से सुधार की गुहार लगाई है।
साहिल सोनी, लोकेश सिहाग, विजय खुराना, अशोक, इन्दर मिश्रा, दर्शन सिंह, सीमा देवी, त्रिलोक सिंह, अरविन्द सोनी, मोहन सिंह, बद्री प्रसाद आदि की ओर से दिए ज्ञापन मेें बताया गया है कि वार्ड 38 व 39 में लम्बे समय से सफाई नहीं हो रही। वार्डवासियों ने कई बार आयुक्त व स्वास्थ्य अधिकारी को समस्या से अवगत करवाया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। नालियां ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी घरों के आगे सड़क पर फैला है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। बदबू व मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। दोनो वार्डों के लोगों ने समस्या समाधान की मांग की है।

No comments