6 माह में बिकी केवल एक नैनो कार
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की छोटी कार नैनो का प्रोडक्शन इस साल जनवरी से बंद है। कंपनी की फिलिंग रेग्यूलेटरी के मुताबिक फरवरी से नैनो कार की सिंगल यूनिट नहीं बिकी है। कंपनी ने कहा कि उसकी तरफ से औपचारिक तौर पर एंट्री लेवल कार नैनो का प्रोडक्शन बंद करने का निर्णय नहीं लिया गया है। इससे पहले दिसंबर 2018 में कंपनी ने नैनो कार की 82 यूनिट का प्रोडक्शन किया था। उस वक्त से लेकर जून माह तक एक भी नैनो कार का प्रोडक्शन नहीं हुआ। अगर बिक्री की बात करें, तो केवल फरवरी माह में एक कार बिक्री थी। उसके बाद से लेकर जून तक इस साल एक भी कार नहीं बिकी। टाटा मोटर्स कंपनी के प्रवक्ता से जब नैनो कार के प्रोडक्शन को बंद करने को लेकर सवाल किया गया, तो उनका जवाब था कि कंपनी की तरफ से ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि डिमांड के हिसाब से कार की बिक्री हो रही है। हालांकि जनवरी से जून माह के दौरान सिंगल कार का एक्सपोर्ट नहीं किया गया है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने संकेत दिया था कि नैनो का प्रोडक्शन अप्रैल 2020 से बंद कर दिया जाएगा।

No comments