शौकिया तौर पर शुरू की खेती में कमाते हैं 1 लाख महीना
हैदराबाद। काम कर रहे 32 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर पुल्लीचार्ला हनुमा रेड्डी आंध्र प्रदेश के पिछड़े जिले प्रकाशम के रहने वाले हैं. उन्होंने उस सूखा पीडि़त क्षेत्र में अपनी जमीन पर खेती करनी शुरू की है. वहां वह ताइवान में होने वाली प्रजाति के अमरुद उगाते हैं, जिसमें पानी की काफी कम मात्रा प्रयोग होती है और फल का उत्पादन ज्यादा होता है. हनुमा प्रति सप्ताह होने वाली दो दिन की छुट्टी में अपने पैतृक गांव जाते हैं और अपनी खेती की देखभाल करते हैं. दरअसल, पानी की कमी के चलते उन्होंने अपनी ज़मीन को ऐसे ही छोड़ दिया था मगर हैदराबाद आने के बाद उन्होंने खेती के नए तरीकों का पता लगाना शुरू किया. इसी दौरान उन्हें पता चला कि कम पानी का प्रयोग करके अमरुद की खेती की जा सकती है और अच्छा पैसा कमाया जा सकता है. उसके बाद उन्होंने अपनी छह एकड़ ज़मीन पर अमरुद के चार हज़ार पौधे रोपे. नौ महीने की अवधि में ही उन्हें अच्छी फसल मिली.

No comments