Breaking News

डिग्गी में डूबने से विवाहिता की मौत

गजसिंहपुर। गांव जोरावरपुरा में पानी की डिग्गी में डूबने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका अपने पीहर आई हुई थी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।
हवलदार रामगोपाल ने बताया कि मृतका 27 वर्षीय रजनी उर्फ रज्जी देवी पत्नी बबलाराम रामदासिया थी। रजनी व बबलाराम की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पांच वर्षीय एक बेटा व दो वर्षीय बेटी है। करीब दो सप्ताह पूर्व उसने नसबंदी ऑपरेशन करवाया था। ऐसे में वह अपने ससुराल 38 जीजी गुद्दूवाला से पीहर जोरावरपुरा में आई हुई थी। उसका पति बबलाराम भी उससे मिलने आया हुआ था। रजनी आज सुबह गांव में बनी सार्वजनिक डिग्गी से पानी लेने आई थी। इसी दौरान पांव फिसलने से वह डिग्गी में जा गिरी और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने उसकी मौत पर कोई संदेह नहीं जताया है। मृतका की मां जसवीर कौर पत्नी स्व.मदनलाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की जा रही है।


No comments