Breaking News

प्रेक्षा ध्यान शिविर में लोगों को हुए लाभ के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

- किसी का ऑर्टरी ब्लॉकेज खुला तो किसी को मिला घुटनों के दर्द से छुटकारा
श्रीगंगानगर। अध्यात्म साधना केन्द्र नई दिल्ली और सेठ जीएल बिहाणी एसडी शिक्षा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 30 जून तक श्रीगंगानगर मेंं सेठ जीएल बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज में प्रेक्षा ध्यान स्वास्थ्य शिविर लगेगा।
ऐसे प्रेक्षा ध्यान स्वास्थ्य शिविर अध्यात्म साधना केन्द्र नई दिल्ली के परिसर में ही आयोजित किए जाते हैं। यह पहला मौका है, जब श्रीगंगानगर में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अध्यात्म साधना केन्द्र नई दिल्ली के निदेशक केसी जैन ने बताया कि कुछ महीने पहले श्रीगंगानगर में एक दिन का परिचयात्मक शिविर लगाया गया था। उस शिविर के अनुभवों के दृष्टिगत स्थानीय लोगों ने साप्ताहिक शिविर के आयोजन का आग्रह किया। लोगों के आग्रह को देखते हुए सात दिवसीय शिविर लगाने का निर्णय किया गया है। शिविर में बिना दवाओं के हृदय, किडनी, लीवर, आर्थराइटिस, सर्वाइकल, अनिद्रा, थायराइड, शुगर, जोड़ों के दर्द, ब्लडप्रेशर, डिप्रेशन आदि का उपचार किया जाएगा। दिल्ली में आयोजित शिविरों में समय-समय पर असंख्य लोगों ने रोगों से मुक्ति पाई है। ऐसे कुछ लोगों ने अपने अनुभव साझा किए हैं।
मुक्ति मिली घुटनों के दर्द की समस्या से
56 वर्षीय मोना अग्रवाल 15 सालों से घुटनों के दर्द से परेशान थीं। डॉक्टर ने दोनों घुटनों के ऑपरेशन की सलाह दी। इसी दौरान एक सहेली से उन्हें अध्यात्म साधना केन्द्र की जानकारी मिली। यहां योग, ध्यान एवं चिकित्सा से उन्हें केवल 5 दिनों में ही 70 से 80 प्रतिशत आराम हो गया। अब वह आराम से सीढिया चढ़ती हंै, पैरो में कोई सूजन नहीं है।
स्वास्थ्य लाभ से मन को मिल गई शांति
कुछ ऐसा ही अनुभव कुलदीप जैन (परिवर्तित नाम) का है। सुप्रीम कोर्ट में वकील कुलदीप बताते हैं कि 2005 में कार्डियक सर्जरी के बाद मैं स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित था। मैंने 2009 में अध्यात्म साधना केंद्र में प्रेक्षा ध्यान स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया। इसमें मुझे बहुत स्वास्थ्य लाभ हुआ और मन को शांति मिली। कैम्प करने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। हाल ही में कुछ दिनों पहले रूटीन चेकअप में मेरी एक आर्टरी में ब्लॉकेज फिर से होने का पता चला। इस पर मैंने जल्द से जल्द प्रेक्षा ध्यान शिविर में नामांकन करवाया। शिविर में भाग लेने के बाद मैंने स्वयं को नए जीवन से जुड़ा हुआ अनुभव किया। मैं स्वयं को नई ऊर्जा व आत्म विश्वास की भावना से भरा महसूस कर रहा हूं।
बाला देवी को मिला व्याधियों से छुटकारा
46 वर्षीय बाला देवी को जिस प्रकार व्याधियों से छुटकारा मिला, उससे वह खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। बाला देवी का कहना है कि मैं काफी सालों से कब्ज से परेशान थी। मुझे नींद नही आती थी, पेट मे दर्द रहता व गैस बहुत बनती थी। मैंने अध्यात्म साधना केंद्र में प्रेक्षा ध्यान शिविर में भाग लिया।  दूसरे ही दिन से सुबह सुबह ही मेरा पेट साफ होने लगा। नींद बढिय़ा आयी और पेट में किसी प्रकार की कोई समस्या महसूस नहीं हुई। शिविर में हासिल ज्ञान से मेरी पूरी जीवन शैली ही बदल गयी।


No comments