आयुर्वेद विश्वविद्यालय की बस दुर्घटनाग्रस्त, सात कार्मिक घायल
- बस को साइड से आए ट्रक ने मारी टक्कर
जोधपुर। शहर के मंडोर रोड स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय क ी बस आज सुबह गेट पर प्रवेश के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। साइड से आ रही एक ट्रक ने मोड़ पर टकर मार दी। इससे बस में सवार विश्वविद्यालय के सात कार्मिक घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी क ी हालात सामान्य बनी है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
करवड़ थानाधिकारी न्याज मोहम्मद ने बताया कि आज सुबह आयुर्वेद विश्वविद्यालय की एक बस कार्मिकों को लेकर प्रवेश कर रही थी। तब मोड़ पर ही एक साइड से आए ट्रक चालक ने बचाने का प्रयास किया। मगर वह बस से टक रा गया। इससे बस में सवार बड़ला फांटा मंडोर निवासी 34 साल का गजेंद्र सिंह पुत्र उगम सिंह, बनाड़ केंट स्टेशन के पास रहने वाले रामनिवास पुत्र गंगाराम जाट, नागौरी बेरा मंडोर निवासी ललित टाक पुत्र नारायण राम टाक, नागौरी गेट के अंदर रहने वाले ताहिर हुसैन पुत्र अलताफ, न्यू बीजेएस निवासी जितेश पुत्र नारायण सिंह, सुभाष नगर पाल रोड निवासी जनार्दन जोशी एवं करनाल हरियाणा निवासी जरनेल सिंह सैन घायल मामूली रूप से चोटिल हो गए। इनके सिर व हाथ पैरों में जख्म लगना बताया जाता है। मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।

No comments